ब्लौग सेतु....

2 जनवरी 2017

नारी-शोषण को उजागर करता लोककवि रामचरन गुप्त का एक गीत





करै न इज्जत कोय 
---------------------------------------

मैं सखि निर्धन  का भयी करे न इज्जत कोय
बुरी नजर से देखतौ हर कोई अब मोय।
|| ‘लोक कवि रामचरन गुप्त’ ||
कैसौ देश निगोरा
तकै मेरी अंगिया कौ डोरा
मोते कहत तनक से छोरा
चल री कुंजन में।


हम का जानें होरी
पास गुलाल अबीर न रोरी
आयी निकट न खुशी निगोरी
अपने जीवन में।

दुख की लाद गठरिया
अब तो दुल्लर भयी कमरिया
रामचरन चुकि गयी उमरिया
बस संघर्षन में।


|| ‘लोक कवि रामचरन गुप्त’ ||

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

स्वागत है आप का इस ब्लौग पर, ये रचना कैसी लगी? टिप्पणी द्वारा अवगत कराएं...