ब्लौग सेतु....

15 फ़रवरी 2016

धरती का भगवान

                                                                                         
कब  तक  यूं  दुखी  रहेगा 
ये  धरती  का  भगवान 
सबका  ये  है  पेट  भरता 
फिर भी रोज़  मरता किसान 
नंगी  धरती  का  करता  
नित्य  नया  शृंगार 
इनकी  ही  बदौलत  
खेतों   में  आती  बहार 
फिर क्यों पल- पल सहता अपमान 
सबका  ये  है  पेट  भरता 
फिर भी रोज़  मरता किसान 
करता खेतों की  रखवाली 
मेहनत  से  आठों  प्रहर 
कभी अपनों से  दर्द  सहता 
कभी  कुदरत  का  कहर 
पल -पल खो रहा अपनी पहचान 
सबका  ये  है  पेट  भरता 
फिर भी रोज़  मरता किसान 
कुदरत  के  सूखे  में 
आंसू  के  बीज  बोता 
उमीदो  के आसमान  पर 
पानी की बूँद के लिए  रोता 
क़र्ज़ तले दबा , देता अपनी जान 
सबका  ये  है  पेट  भरता 
फिर भी रोज़  मरता किसान 
इनका दुःख-दर्द  सब भूले 
सरकार  हो  या  जनता 
ये  वो  धरती  पुत्र  हैं 
जिनसे देश खुशहाल है बनता 
इनकी अनदेखी से, धूमिल हुई देश की शान 
सबका  ये  है  पेट  भरता 
फिर भी रोज़  मरता किसान 
गिरता , पड़ता , रोता , बिलखता 
पर  कभी  उठ  नहीं  पाता 
भीड़  भरी  दुनिया  में  
सदा  अपने  को  अकेला  पाता 
सबकुछ जान कर भी, हम बने अनजान 
सबका  ये  है  पेट  भरता 
फिर भी रोज़  मरता किसान 
वो  दिन  अब   दूर  नहीं 
जब इनकी अनदेखी  पड़ेगी भारी  
बंज़र  होगी  सारी  धरती 
और सूखी रहेगी हर क्यारी   
बनेगी हरीभरी  धरा शमशान 
सबका  ये  है  पेट  भरता 
फिर भी रोज़  मरता किसान 

3 टिप्‍पणियां:

  1. कुदरत के सूखे में
    आंसू के बीज बोता
    उमीदो के आसमान पर
    पानी की बूँद के लिए रोता
    क़र्ज़ तले दबा , देता अपनी जान
    सबका ये है पेट भरता
    फिर भी रोज़ मरता किसान
    उम्दा प्रस्तुति।

    जवाब देंहटाएं

स्वागत है आप का इस ब्लौग पर, ये रचना कैसी लगी? टिप्पणी द्वारा अवगत कराएं...